top of page

मेरी कला के बारे में कुछ बातें

Writer: Darshan Jain
Darshan Jain
Sep 8
4 min read

बहुत सारी घबराहट और उत्साह के साथ, यह मेरी पहली ब्लॉग पोस्ट होने वाली थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। और अब हम यहाँ हैं।

जब मैंने अपनी वेबसाइट अपने दोस्तों और साथी कलाकारों के साथ समीक्षा के लिए share की, तो एक बात पर लगभग सभी की राय एक जैसी थी, हर artwork के साथ थोड़ा संदर्भ या उसका विवरण होना चाहिए। जैसे, कोई खास drawing क्या कहती है, या मैंने उसे क्यों बनाया।

थोड़ा सोचने के बाद मैंने तय किया कि अपने काम के पीछे के क्यों, कैसे और क्या के बारे में लिखूँ।

मैं चित्र क्यों बनाता हूँ?

यह एक ऐसा सवाल है जो मैं अक्सर खुद से पूछता था, और आज भी पूछता हूँ।

जैसे-जैसे मैं आगे बढ़ा, मुझे इसके कुछ जवाब मिलने लगे।

यह मुझे अपने भीतर संतुलित रखता है। यह दुनिया को देखने और जीवन को समझने की मेरी एक तरह की कोशिश है। यह मुझे अपनी भावनाओं को व्यक्त करने की आज़ादी देता है और कई बार जीवन के मुश्किल और गहरे अनुभवों से गुजरने का एक रास्ता भी देता है। यह खुद से की गई एक बातचीत है।

जो कुछ एक सुखद संयोग की तरह शुरू हुआ था, समय के साथ वह मेरा रोज़ का नियम बन गया - मेरी ज़िंदगी का एक ज़रूरी हिस्सा।

कभी-कभी मैं अचानक अपने आसपास की वास्तविकता में लौटता हूँ और महसूस करता हूँ कि मैं पूरी तरह किसी दूसरी ही दुनिया में चला गया था।

कभी यह परम आनंद होता है। कभी मन को शांत करने और भीतर जमा सब कुछ खाली कर देने का एक शांत तरीका। और कभी-कभी यह ध्यान लगाने जैसा भी होता है।

कैसे: प्रक्रिया क्या है?

इन artworks को बनाने के लिए मेरे पास कोई तय प्रक्रिया, योजना या तरीका नहीं है।

आमतौर पर इसकी शुरुआत यूँ ही बेतरतीब रेखाएँ या shapes बनाने से होती है, एक outline, जिसका ज़्यादातर पहले से कोई मतलब नहीं होता।

जो भी खुद-ब-खुद मन में आता है, मैं बस उसी के साथ आगे बढ़ता रहता हूँ।

धीरे-धीरे artwork अपने आप आकार लेने लगता है। जहाँ सही लगता है, वहाँ मैं उसमें details जोड़ता जाता हूँ।

और फिर किसी बिंदु पर जब लगता है कि अब यह पूरा हो गया है, बस, वहीं वह खत्म हो जाता है।

कुछ artworks एक ही बार में या एक दिन में कई बार बैठकर पूरे हो जाते हैं,वहीं कुछ को पूरा होने में कई हफ्ते लग जाते हैं।

खासकर मेरे reMarkable 2 पर बनाए गए ज़्यादातर artworks कई हफ्तों या उससे भी ज़्यादा समय में धीरे-धीरे आकार लेते हैं।

इस पूरी प्रक्रिया में यादें, मन के भाव और अनकहे विचार अपनी जगह इन रेखाओं में बना लेते हैं। किसी के लिए मन में एक शांत-सी चाहत, जो विचारों और भावनाओं में अपने बहुत करीब हो, किसी artwork का रूप ले सकती है।

किसी और दिन, यह मेरे आसपास की दुनिया हो सकती है,किसी शहर की लय, किसी जगह से मेरा जुड़ाव, या यात्रा के दौरान महसूस होने वाला एकांत।

मेरी सबसे पसंदीदा जगह drawing करने की है,हवाई जहाज़ में।

खिड़की के बाहर बादलों को धीरे-धीरे गुजरते हुए देखते हुए।

वीकेंड और छुट्टियों में अक्सर आप मुझे किसी कैफ़े में पाएँगे,कानों मेंवीकेंड और छुट्टियों में, आप मुझे अक्सर किसी कैफे में हेडफोन लगाए, कॉफी की चुस्कियां लेते हुए ड्राइंग करते पा सकते हैं। headphones, coffee और drawing। इन artworks का मतलब क्या है?

इसका कोई सीधा जवाब नहीं है।

मैं अक्सर यह देखता हूँ कि कोई व्यक्ति किसी artwork को कैसे समझता है, उसे उसमें क्या दिखाई देता है, यह हर व्यक्ति के लिए अलग होता है।

फिर कभी-कभी ऐसा भी होता है कि किसी की समझ या interpretation उस भावना से मिल जाती है, जिसे महसूस करते हुए मैंने वह artwork बनाया था।

यह बात मुझे हमेशा हैरान करती है,

और शायद यही उस चीज़ को दर्शाता है जो मुझे सबसे ज़्यादा प्रेरित करती है:

प्रकृति। जब हम प्रकृति को देखते हैं -

एक पेड़, आसमान में गुजरता हुआ बादल, टूटती हुई लहर या ज़मीन पर गिरा हुआ एक पत्ता, तो हम उसमें क्या महसूस करते हैं और किस चीज़ से जुड़ाव महसूस करते हैं, यह पूरी तरह व्यक्तिगत होता है।

हर व्यक्ति का अनुभव अलग होता है।

मेरे लिए, प्रकृति का मतलब प्यार, तालमेल, साथ मिलकर रहना और अपनेपन का अहसास है।

हालाँकि प्रकृति मेरा सबसे गहरा आधार है, लेकिन प्रेरणा मुझे कई और जगहों से भी मिलती है।

दूसरे कला माध्यमों से।

संगीत उनमें महत्वपूर्ण है।

रोज़मर्रा की ज़िंदगी की साधारण और लयबद्ध गति से।

और कभी-कभी बस... किसी एक इंसान से। उम्मीद है, इससे आपको उस जगह की थोड़ी-सी झलक मिली होगी, जहाँ से ये drawings आती हैं।

अगर कोई artwork आपको एक पल के लिए रुकने पर मजबूर करे,

अगर वह आपको कुछ महसूस कराए,

या आपको उसे थोड़ा और करीब से देखने के लिए प्रेरित करे,

तो मेरे लिए, मेरी artwork का असली मतलब वही है। अभी के लिए, इतना ही।

जैसे-जैसे मैं चित्र बनाता रहूँगा, नई-नई बातें और विचार सामने आते रहेंगे, और मुझे कुछ और जवाब मिलेंगे - तो मैं आपको बताऊँगा।

मिलते हैं फिर। Cheers!


Comments


© 2026 by Darshan Jain. All rights reserved.

Made with curiosity, coffee, and a wee bit of  love.

bottom of page